सच खबर, मेदिनीनगरः झारखंड इंडिपेंडेंट स्कूल एलाइंस के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार वर्मा ने अपने निजी दौरे के क्रम मे जीसा के केंद्रीय पीआरओ मसूद कच्छी के पुनदाग, रांची स्थित लिटिल एंजेल्स हाई स्कूल का भ्रमण किया। विदित हो कि अविनाश वर्मा अपने रांची दौरे के क्रम में संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन की गतिविधियों एवं विद्यालय की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए पी आर ओ मसूद कच्छी के निमंत्रण पर उनके विद्यालय द्वारा की जा रही नए सत्र एवं वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन के तैयारियों के बीच जाकर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं से अपने विचारों एवं अनुभवों को साझा किया। विद्यालय के निदेशक ने विद्यालय के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए सहकर्मियों का साथ अभिभावकों का विश्वास और विद्यालय की प्रगति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। अविनाश वर्मा ने जैक बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय होने के साथ विद्यालय की साफ-सफाई, अनुशासन और शिक्षकों का विद्यालय के प्रति समर्पण की भावना से अभिभूत होकर पूरे विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और कहां कि यह विद्यालय अपने आप में एक संपूर्ण विद्यालय है जो एसोसिएशन के लिए गौरव का विषय है। विद्यालय भ्रमण के दौरान श्री वर्मा ने संभावना जताई की सरकार बहुत जल्द मान्यता के शर्तों को लचीला करते हुए अधिकांशतः विद्यालयों को मान्यता देने का काम करेगी, क्योंकि जीसा के पदाधिकारीगण लगातार झारखंड के शिक्षा मंत्री माननीय जगन्नाथ महतो के संपर्क में रहकर सकारात्मक वार्ता की ओर अग्रसर है और वर्तमान में मंत्री महोदय का भी साथ गैर मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के हित में दिखाई पड़ रहा है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। उक्त अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के कोषाध्यक्ष आनंद कुमार ,आलोक श्रीवास्तव विद्यालय की शिक्षिका रानी तबस्सुम, राज दिलशाद, सुशीला कुमारी, नरगिस, सपना, मोहम्मद अकरम, सविता कुमारी, सुगंधा कुमारी, मीनोटी , निलोफर ,कंचन कुमारी एवं अमित कुमार उपस्थित थे।