सच खबर, मेदिनीनगरःमहापौर अरुणा शंकर ने आज पानी की समस्या से निजात पाने के लिए उप महापौर मंगल सिंह,पार्षदों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कई अहम निर्णय लिए स महापौर ने कहा पूरे निगम क्षेत्र को दो भागों में बांट कर मॉनिटरिंग किया जाएगा तथा टैंकर का पानी जिस-जिस स्थानों पर निगम उपलब्ध कराएगा अगर वहां पानी प्रतिदिन नहीं पहुंचेगा तो मुझे सूचना दें; सप्लायर पर कार्रवाई होगी। सप्लायर को स्वच्छ पानी की गारंटी भी देनी होगी। बैठक में यह भी तय किया गयासभी वार्ड में तीन-तीन नए चापा नल लगाए जाएंगे। महापौर ने कहा जल को बर्बाद ना करें बूंद बूंद की आवश्यकता है। अगर कोई सप्लाई पानी से खेतों में पानी पटाता पाया जाएगा, तो कार्रवाई होगी। महापौर ने कहा टैंकर में अगर स्वच्छ जल ना मिले तो मोहल्ले वाले अवश्य शिकायत करें। उप महापौर मंगल सिंह ने कहा कि इस वर्ष पानी की किल्लत ज्यादा होगी, सबको मिलकर समाधान करना होगा।