जल स्रोतों के बीच मिला पत्थर की लीज, पलामू उपायुक्त संदेह के घेरे मेंः रूचिर

सच खबर, मेदिनीनगरः भाकपा जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने एक वीडियो और कुछ फोटो जारी किया है। यह नौडीहा बाजार अंचल के ग्राम कुहकूह कला का है वहां पर वह स्वयं गए थे। जहां पर दो-दो चेक डैम सरकारी योजना से बना हुआ है और उसके बाद भी मात्र चेक डैम से 100 मीटर की दूरी पर जमीन का लीज दे दिया गया। वहां हजारों मवेशी प्रत्येक दिन पानी पीते हैं। आज पूरे पलामू जिला में दिन प्रतिदिन पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। अगर प्राकृतिक संपदाओं का दोहन इसी तरह होता रहा तो आने वाले समय में मवेशियों को पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा और यही कारण है कि आज जंगल से हाथी शहर की ओर आ रहे हैं भटक रहे हैं। लोगों को पटक रहे हैं और और आम आदमी मर रहे हैं। फिर भी लीज के जमीन से मात्र 100 फीट की दूरी पर बना चेक डेम से आखिर बिना आम सभा कराए पलामू उपायुक्त ने किस आधार पर उपरोक्त व्यक्ति को लीज दिया क्या पलामू उपायुक्त भी बिना जांच किए आंख मूंदकर पत्थर खनन के लिए लोगों को लीज दे रहे हैं। यह भी जांच का विषय है आज से कुछ वर्ष पहले यह हमने कभी नहीं सोचा था कि मनुष्य को पानी भी खरीद कर पीना पड़ेगा, लेकिन आज शहर में बोतल के पानी खरीद कर लोगों को पीना पड़ रहा हैं। जंगल के जंगली जानवर पानी के ही तलाश में शहर की ओर भटक रहे हैं। हाथियों का झुंड शहर की ओर बराबर आ रहा है और आम लोगों की मौत हो रही है। ऐसी परिस्थिति में प्राकृतिक जल स्रोतों का रक्षा करना हम सबों की जवाबदेही है। सरकार को भी इसके प्रति सचेत रहने चाहिए। पलामू आयुक्त या पलामू जिला जज इस मामले की जांच करें तभी दूध का दूध और पानी का पानी नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *