सच खबर,मेदिनीनगरः आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह गढ़वा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि रामगढ़ उप चुनाव जितने के बाद आजसू पार्टी के कार्यकर्ता मे उर्जा का संचार हुआ है। हमने विगत विधान सभा चुनाव में 54 सीट से चुनाव लड़ कर अपने पक्ष मे जनमत का अच्छा प्रतिशत हासिल किया है । हमारे केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गठबंधन समय के आगोश में है। हम 81 विधान सभा सीट लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। राज्य के कार्यकर्ता अपनी रणनीति पर अमल करें सतीश कुमार ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार हर मोर्चे पर विफल है। 3 साल के शासन में लुट भ्रष्टाचार बेरोजगारी महिलाओं का उत्पीड़न के साथ अवैध उत्खनन और बालू माफिया के रुप में झारखंड की पहचान बनाई है। राज्य की सबसे बड़ी आबादी पिछड़ा वर्ग के साथ धोखाधड़ी की है। आरक्षण विहीन राज्य बनाने के लिए लगातार छलावा किया है। 1932 खतियान के अधार पर नियोजन नीति को 2023 के अधार पर बना कर फिर ठगने व गुमराह करने की साजिश सरकार कर रही है। जन मानस से खिलवाड़ हेमंत सोरेन सरकार ने किया है 2024 मे जनता यूपीए को नकारने की मन बना लिया है। आजसू पार्टी कार्यकर्ता सभी विधान सभा मे चुनाव की तैयारी में जुट जाय। पंचायत प्रभारी, गांव प्रभारी व चूल्हा प्रमुख का तेजी से निर्माण करे। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का जल्द ही पलामू प्रमंडल में आगमन होने जा रहा है। जोरदार तैयारी चल रही है। पार्टी का केन्द्रीय महाधिवेशन 28,29,30 अप्रैल को रांची होना निश्चित है 1 लाख सदस्य शामिल होंगे।