लातेहार पुलिस ने 22 चक्का ट्रक से 60 लाख का दस टन डोडा बरामद किया

लातेहारः लातेहार पुलिस को शुक्रवार को अफीम तस्करों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सुचना पर कार्रवाई करते हुए विशेष छापामारी दल ने एक 22 चक्का ट्रक से 10 टन डोडा बरामद किया है। जब्त डोडा का अनुमानित मूल्य 50-60 लाख बताया गया है। पुलिस ने बताया कि लातेहार एसपी को रांची की ओर से एक ट्रेलर ट्रक में मादक पदार्थ की खेप चंदवा की तरफ आने की सुचना मिली थी। सूचना पर लातेहार एसडीपीओ संतोष मिश्र और चंदवा बीडीओ विजय कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने एनएच पर लाधुप में आगरा ढाबा के निकट खड़े 22 चक्का ट्रेलर ट्रक से बोरों में बंद 10 टन डोडा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि जब्त डोडा का अनुमानित मूल्य 50-60 लाख रुपया है। जांच में जानकारी मिली है कि नशे की खेप को रांची अथवा खूंटी से राजस्थान की ओर ले जाया जा रहा था। इस सम्बन्ध में चंदवा थाना में काण्ड दर्ज कर 22 चक्का ट्रेलर ट्रक को डोडा सहित जब्त कर लिया गया है। छापामारी दल में चंदवा थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता सहित अन्य भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *