भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी केरला के राज्यसभा सांसद विनय विश्वम मेदिनीनगर पहुंचे,लाल सलाम के साथ किया गया उनका स्वागत

सच खबर,मेदिनीनगरः 18 मार्च शनिवार को जन्नत संघ इप्टा के राष्ट्रीय महाधिवेशन के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी केरला के राज्यसभा सांसद विनय विश्वम मेदिनीनगर पहुंचे। उनके साथ राज्य सचिव महेंद्र पाठक एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय सिंह भी पहुंचे।  जिनका स्वागत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पार्टी के झंडा के साथ मोटरसाइकिल और कार की रैली के साथ नारा लगाते हुए इंकलाब जिंदाबाद, कामरेड विनय विश्वम को लाल सलाम के साथ स्वागत किया । स्वागत का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने किया और उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज के निर्माण के लिए इप्टा का राष्ट्रीय सम्मेलन डाल्टनगंज में हो रहा है, जिसमें पूरे देश के डेलीगेट साथी भाग ले रहे हैं । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तमाम साथियों का स्वागत करती है एवं मेहनतकश मजदूर वंचितों शोषण मुक्त समाज के निर्माण ऊंच-नीच का भेदभाव गरीबी-अमीरी के बीच बटंी खाई को समाप्त करने के लिए लगातार संघर्ष करते आ रही है। इस सम्मेलन के माध्यम से शुभकामनाएं देती है। स्वागत समिति में राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, नगर सचिव सुरेश ठाकुर, उमेश सिंह चेरो, चंद्रशेखर तिवारी, अजेश चौहान, सोनू खान, नसीम राइन, मृत्युंजय तिवारी, आलोक तिवारी, श्रद्धानंद तिवारी, रुपेश रितेश सहित कई साथी उपस्थित थे। सभी ने फूल माला पहनाकर कामरेड विनय विश्वम का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *