टोरी जंक्शन पर दो भाग में विभक्त हुई मालगाड़ी

चंदवाः पूर्व मध्य रेलखंड के टोरी जंक्शन पर एक मालगाड़ी दो हिस्सों में विभक्त बंट गई। मालगाड़ी के दो हिस्सों में विभक्त होने के बाद ट्रेन का पहिया थम गया। बड़ी बात यह रही कि मालगाड़ी का आधा हिस्सा टोरी रेलवे क्रासिंग से पार तक फंसा रहा। इसके कारण लगभग एक घंटे तक क्रािसंग के सड़क मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। लोग परेशान रहे। सूचना के बाद रेल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए विभक्त हुए मालगाड़ी के दोनो हिस्सों को जोड़कर गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक रेलवे क्रासिंग पाइप बंद रहा। टीआई संजय कुमार ने बताया कि एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई थी। इसके कारण समस्या उत्पन हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *