सच खबर, चतराः समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आमजनों की समस्याओं से जुड़े अवेदनों का संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया। समस्याओं में मुख्य रूप से वृद्धा पेंशन से संबंधित मामले, राशन से संबंधित मामले, मानदेय संबंधित, दिव्यांग सहायता समेत अन्य मामले शामिल थे। ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11ः30 बजे से 01ः00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।