वाराणसी-बराकाकाना बीडीएम एवं ट्रेन बरवाडीह चुनार पैसेंजर ट्रेन को चलाने पर सहमति, राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव भी होगा नगर उंटारी स्टेषन पर

सच खबर मेदिनीनगरः  17 मार्च शुक्रवार को पलामू सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे से जुड़ी पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की अति महत्वपूर्ण मांगों पर विस्तृृत चर्चा की। ज्ञात हो कि रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12453/12454 अप/डाउन का नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर ठहरावः-उक्त ट्रेन सप्ताह में एक दिन रविवार को रॉची से एवं शनिवार को नई दिल्ली से चलती है। रॉची से खुलने पर डालटनगंज, गढ़वा रोड़, रेणुकुट, चोपन, प्रयागराज, एवं कानपुर होते हुए नई दिल्ली पहुचंती है। गढ़वा रोड़ स्टेशन एवं नगर उंटारी स्टेशन के बीच 48 किलोमीटर की दूरी है, परंतु उक्त ट्रेन का नगर उंटारी स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से यात्रियों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। नगर उंटारी स्थित श्री बंशीधर मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए झारखण्ड सरकार एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सांसद वीडी राम के अनुरोध पर उक्त स्थान का नाम जो पहले नगर उंटारी था। उसे बदल कर श्री बंशीधर नगर किया गया है। विदित है कि पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के धनबाद मंडल में पड़ने वाले गढ़वा जिला अंतर्गत गढ़वा रोड़-नगर उंटारी-चोपन रेल खंड पर स्थित श्री बंशीधर नगर को झारखंड राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री बंशीधर धाम कहा जाता है। यहॉ पर श्री राधा-कृष्ण जी की 32 मन की विशुद्ध स्वर्ण प्रतिमा स्थापित है। ऐसी प्रतिमा अन्य स्थानों पर कहीं नही होने के कारण यहॉ पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इस वर्ष भी पुनः 8 एवं 9 अप्रैल को श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन होना सुनिशिचत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *