सच खबर, मेदिनीनगरः उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यालय कक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त श्री दोड्डे ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से संबंधित किसानों का भुगतान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त श्री दोड्डे ने बताया कि जिले के 17564 किसानों के बीच 6 करोड़ 14 लाख 74 हजार रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा। जिले के सभी अंचल द्वारा सत्यापित किसानों का भुगतान किया जाना है। बैठक में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के अलावे अपर समाहर्ता, सीएस, जिला कृषि पदाधिकारी पलामू, जिला सहकारिता पदाधिकारी पलामू, एसडीपीओ व अन्य उपस्थित थे।