वरीय साहित्यकार ‘अकेला’ को मिला हिन्दी सेवी सम्मान

औरंगाबाद,सच खबरः राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी की सेवा एवं हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए समर्पित साहित्यिक संस्था ‘प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा द्वारा हिन्दी सहित्य के वरिष्ठ साहित्यकार,स्वतंत्र पत्रकार एवं समाज सेवक अरविन्द अकेला को निःस्वार्थ भाव से हिन्दी की सेवा करने के लिए ‘हिन्दी सेवी सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।
वरीय साहित्यकार एवं राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक संस्था ‘प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगम त्रिपाठी ने बताया कि वरीय साहित्यकार अरविन्द अकेला का हिन्दी की सेवा करने में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान रहा है। ये राष्ट्रीय स्तर के कई सम्मानों से सम्मानित हैं। अकेला जी को हिन्दी सेवी सम्मान प्रदान करते हुए हम सबों की संस्था ‘प्रेरणा’ गौरवान्वित महसूस करती है।हम सभी अकेला जी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *