पर्यावरणविद कौशल परिजनो के जन्मदिन पर पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ के साथ लगाया आकाश बाग में पौधा

सच खबर,मेदिनीनगर। शहर के बाईपास रोड स्थित पर्यावरण भवन के ऊपरी तल पर पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने अपनी  तीसरी पोती अद्रिका जायसवाल के पांचवी जन्मदिन पर आकाश बाग मंे वृक्षों पर राखी बांधी और बेडरुम में फिडललिप का पौधा लगाकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ जन्म दिन मनाया। पर्यावरणविद ने वर्ष 2005 में अपने घर के उपरी तल पर आकाश बाग की शुरुआत की थी। आद्रिका पर्यावरणविद कौशल किशोर की पोती और पुत्र अरुण कुमार जायसवाल की दूसरी पुत्री है। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधरोपण करवाने के बाद सभी सदस्यों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण धर्म का अर्थ है कि लोग अपने जन्मदिन या जीवन के किसी भी शुभ अवसर या पूर्वजों की याद में पौधा लगाकर उसे  बच्चों की तरह बचाएं। जन, जल ,जंगल ,जमीन ,जानवर ,पक्षी और प्रकृति को बचाने का उद्देश्य है। पर्यावरण धर्म के इसी मंत्र से 1977 से अब तक नेपाल भूटान समेत देश के 22 राज्यों के 108 जिलों में जाकर अब तक 45 लाख निःशुल्क पौधे का वितरण सह रोपण व 12 लाख वृक्षों पर रक्षा बंधन कर लोगो पर्यावरण धर्म का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर पलामू प्रमंडल को प्रकृति की ब्लैक शैडो जोन से मुक्ति दिलाना है तो सभी लोगों को अपने धर्म के साथ पर्यावरण धर्म को भी अपनाना होगा । तभी इसे महामारी की विभीषिका से बचाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *