हॉकी झारखण्ड के तत्वावधान में प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 का शुभारंभ

सच खबर, खूंटीः हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ उपायुक्त, शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, हॉकी इंडिया के महासचिव सह अध्यक्ष हॉकी झारखंड, श्री भोला नाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव, श्री विजय शंकर सिंह, हॉकी झारखंड के ब्म्व्, श्री रजनीश कुमार, हॉकी खूंटी के अध्यक्ष, अशोक भगत और अन्य विशेष रूप से शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में उपायुक्त द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। साथ ही निर्धारित नियमों के अनुसार राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को जिला प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं और जोहार। उन्होंने कहा कि खूंटी जिले में हॉकी चौंपियनशिप का आयोजन स्वर्णिप अवसर है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हॉकी झारखंड के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। सभी के सामूहिक समन्वय से यह आयोजन खूंटी जिले में सफल बन रहा है। उपायुक्त ने कहा कि धरती आबा की शौर्य भूमि खूंटी महान हॉकी खिलाड़ी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की पावन भूमि है। ये हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि खूंटी आज विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है। आगे उन्होंने कहा कि खूंटी की ओलंपियन निक्की प्रधान और कई उभरते खिलाड़ियों को भी इस आयोजन से प्रोत्साहन मिलेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *