पलामू विकलांग संघ की बैठक में लिए गए कई निर्णय

सच खबर,मेदिनीनगरः पलामू जिले के जिला समाहरणालय कचहरी परिसर में रविवार को पलामू विकलांग संघ के द्वारा बैठक किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि बंद पड़े आवासीय विद्यालय को अभिलंब खुलवाया जाए और जो भी सदस्य हैं।  पिछले कई बैठकों में नहीं आ रहे हैं । उनकी जगह पर नए सदस्यों को रखा जाएगा और पलामू विकलांग संघ के कोष को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिमाह सदस्यों और सभी विकलांग लोगों को एकमुश्त राशि जमा करके संघ को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। ताकि पलामू विकलांग संघ का विस्तार हो सके। साथ ही संगठन के महत्वपूर्ण कार्यो को कराने में सहयोग हो सके । ज्ञात हो कि कि पिछले दिनों विकलांगो के द्वारा आंदोलन और धरना दिया गया था, जिसमें पलामू विकलांग आवासीय विद्यालय को खोलने की मांग को लेकर लोगों ने उपायुक्त को आवेदन दिया था। लेकिन, इसके बाद अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है । एक बार फिर से पलामू विकलांग संघ इस पर विचार करते हुए मिलने का और जल्द आवासीय विद्यालय खुलवाने का मांग करेंगे। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया गया। इसके लिए संघ आगे काम कर रहे हैं । मौके पर पलामू जिला विकलांग संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा उर्फ विकलांग, कोरील कुमार, सचिव राम पुकार सिंह, रामजीत सिंह, संतोष गुप्ता, अश्विनी सिंह, संजू कुमारी, आरती देवी, सरस्वती देवी भरत प्रजापति, अशोक कुमार गुप्ता, इंदु उरांव, जय प्रकाश, हरी ओम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *