नए सत्र में एडमिशन हेतु संत मरियम में लिखित परीक्षा संपन्न

सच खबर, मेदिनीनगरः रविवार को संत मरियम के सभी शाखाओं में नए सत्र के एडमिशन हेतु वर्ग नर्सरी से नौवीं तक के छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा संपन्न हुई । मौक़े पर स्कूल के चैयरमैन अविनाश देव ने कहा कि आज सम्पन्न लिखित परीक्षा का परिणाम 20मार्च को स्कूल के सूचना पट्ट पर प्रकाशित किया जायेगा और अगले दिन से सफल छात्रों का नामांकन प्रारम्भ हो जायेगा । लिखित परीक्षा में प्राप्तांक एवं साक्षात्कार के माध्यम से ही मेधावी विद्यार्थियों का एडमिशन संत मरियम स्कूल में होगा । श्री देव ने आगे कहा कि संत मरियम स्कूल स्थापना के प्रारंभिक दौर से ही उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है । विद्यालय मे बेहतर शिक्षण के अलावा विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में पारंगत बनाया जाता है । साथ ही उन्होंने सभी को सूचित किया कि हमारे विद्यालय में रिक्तियां बहुत कम है अतः सभी सफल विद्यार्थी यथाशीघ्र नामांकन करा लें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *