पूजा के दौरान मांस-मदिरा की दुकान बंद रखने को लेकर बीएचपी ने दिया ज्ञापन

सच खबर, छतरपुरः विश्व हिंदू परिषद छतरपुर के द्वारा नवरात्रि पूजा के दौरान मांस और मदिरा की दुकान बंद रखने को लेकर बुधवार को छतरपुर थाना को ज्ञापन सौंपा गया। विश्व हिंदू परिषद छतरपुर के गौ रक्षा प्रमुख राजीव कुमार रंजन उर्फ राजू ने बताया कि चौत्र नवरात्र, चौती छठ पूजा और रामनवमी पर्व को लेकर छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में शुद्धता के साथ पूजा पाठ का माहौल कायम रखने और असामाजिक तत्वों को देखते हुए शांति से त्यौहार मनाने को लेकर पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया गया है। पूजा के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे इसका विशेष ध्यान भी रखा जाए। ज्ञापन छतरपुर थाना के एसआई रमेश चंद्र हजाम को सौंपा गया। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजीत प्रजापति,टोन वर्मा, बजरंग दल के नेतृत्व कर रहे सोनू सिंह, कुंदन जायसवाल, गोलू रंजन, कुश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *