समय रहते लोग सावधान नहीं हुए तो कोरोना की कहर से भी ज्यादा तबाही मचाएगा प्रदूषण का ज़हरः कौशल

सच ,खबर, छतरपुरः विश्व वाणिकी दिवस के 53 वां वर्षगांठ पर पर्यावरणविद द्वारा चलाए गए निशुल्क पौधा वितरण सह रोपन के 56 वां वर्ष तथा वन राखी मूवमेंट और पर्यावरण धर्म दिवस के 46 वां वर्ष पूरा होने पर इस वर्ष 14 मार्च से चल रहे वृक्षों पर रक्षाबंधन पौधारोपण और स्कूलों में पर्यावरण धर्म के विस्तार के लिए आयोजित कार्यक्रम में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के अगुआ पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म से जुड़े लोगों के साथ वनों पर राखी बांधकर उसे बचाने की शपथ दिलाई। छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत मुरुमदाग के केरकी कला आयोजित कार्यक्रम में वनों पर रक्षाबंधन कर बरगद का पौधा लगाया गया। इसके उपरांत वनों की सुरक्षा में लगे बलराम सिंह, बनारसी देवी, नागेश्वर सिंह व ग्रामीणों को अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसी तरह हुलसम पंचायत के विषयपुर मध्य विद्यालय में सुभाष गुप्ता, कपिल सिंह, मनोज गुप्ता,पंकज विश्वकर्मा, सुधीर सिंह व शिक्षक अकील अहमद व बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच पौधा वितरण सह रोपन कर वृक्षों पर रक्षाबंधन भी किया गया।
वहीं डाली बाजार के कौशल नगर में मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क व जैविक उद्यान में चाइनीज अमरूद का पौधा लगाकर वृक्षों पर रक्षाबंधन किया गया। पर्यावरण धर्मगुरु ने डाली उच्च विद्यालय में वृक्षों पर रक्षाबंधन कर बच्चों को पर्यावरण के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्हें पर्यावरण धर्म की पाठ पढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *