मिशन अंत्योदय सर्वे 2022-23 को लेकर एक दिवसीय ओरियंटेशन-सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम में शार्ट फ़िल्म दिखाकर विस्तृत जानकारी दी गई

सच खबर, गढ़वाः मिशन अंत्योदय सर्वे 2022-23 को लेकर आज समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में एक दिवसीय ओरियंटेशन-सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड समन्वयक समेत अन्य संबंधित को सर्वे कार्य को लेकर विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण के कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से मिशन अंत्योदय सर्वे 2022-23 विषय के ऊपर शार्ट फ़िल्म दिखाकर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों एवं अनुमानित आवश्यकता के आलोक में ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार की जाएगी। साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं के निर्माण में भी इसका उपयोग किया जाएगा। मिशन अंत्योदय के तहत होने वाला सर्वे मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाना है। वहीं एकत्रित आंकड़ों को ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। सर्वे प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक राजस्व गांवो मे किया जाना है। मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण के लिए एक पिरामिड तैयार किया गया है, जिसमें कुल जनसंख्या, कृषि, भूमि सुधार, पशुपालन, मत्स्य पालन, ग्रामीण आवास, शुद्ध पेयजल, सड़कें, ग्रामीण विद्युतीकरण, शिक्षा समेत हर बिंदु पर सर्वे होगा। मौके पर उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को सर्वे कार्य में श्रैस्च्ै को तेज़ी लेन का निर्देश दिया साथ हीं कहा कि सर्वे में किसी प्रकार की दिक्कत हो तो हर संभव मदद किया जाएगा। उन्होंने प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं प्रखंड समन्वयक को प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, निदेशक डीआरडीए-सह-पंचायती राज पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सुरीन, डीपीएम जेएसएलपीएस, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड समन्वयक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *