सच खबर, गोला,रामगढ़ः कल देर रात महावीर मंदिर के प्रांगण में महावीर मंडल समिति की एक आवश्यक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अवध किशोर अग्रवाल ने की ,जबकि संचालन बिगन स्वर्णकार ने किया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी को हर साल की भांति इस साल भी धूम धाम और परम्पगारत तरिके से मनाया जायेगा। रामनवमी उत्सव मनाने के लिए पुरानी कमिटी भंग की गई एक न्ई कमिटी बनाई गई है, जिसे सुचारू रूप से चलाने के लिए चर्चा की गई। पूजा-अर्चना, साफ-सफाई जुलूस झांकी, साज-सज्जा, लाईट बाजा के साथ झंडा प्रसाद वितरण आदि बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि सभी के आर्थिक सहयोग से यह कार्य पूरा करना है। इसके लिए एक संजोयक मंडली बनाई गई है। संरक्षक अवध किशोर अग्रवाल, बिगन स्वर्णकार संजोयक, संतोष सोनी सह संयोजक जितेंद्र साहु कोषाध्यक्ष, रवि शंकर प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष अजय प्रसाद, इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य जंयत गुप्ता, उमेश स्वर्णकार, बिनोद कुमार गुप्ता, रामकुमार अग्रवाल, सूरज साव, धीरज कुमार, विनय अग्रवाल, अनिल तिवारी, सोनु ओझा, सचिन बर्मन, नवीन सोनी ,बबलु भगत, आंनद अग्रवाल, कर्मा भगत, प्रमोद स्वर्णकार, बिटु अग्रवाल, सोनु गुप्ता, मंयन गुप्ता आदि को बनाया गया है।