मेदिनीनगरः विश्रामपुर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की पेटी से लदा एक ट्रक (एच पी 19 सी 7817) जब्त किया है.ट्रक से अंग्रेजी शराब की 600 पेटी बरामद हुयी है.जिसका बाजार मूल्य लगभग 40 लाख रुपये बताया जा रहा है.कयास लगाया जा रहा है कि बरामद अवैध अंग्रेजी शराब ट्रक से बिहार जा रहा था.मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च के रात को एक ट्रक बैक करने के क्रम में विश्रामपुर के हरिजन मुहल्ला के पास एक नाली में फंस गया.दो दिनों तक ट्रक नाली में फंसा रहा.जिससे लोगो मे शंका हुई .20 मार्च की रात विश्रामपुर पुलिस ने ट्रक के अंदर जा कर जांच की। .ट्रक डाल के ऊपर-ऊपर बादाम व मुरही का बोरा लदा हुआ था। जब बादाम व मुरही का बोरा हटाया गया तो नीचे से शराब की पेटियां बरामद हुई.पुलिस ने तत्काल शराब व ट्रक को जब्त कर लिया.पूछ-ताछ के क्रम में पता चला कि चालक रास्ता भटक कर हरिजन मुहल्ला की ओर चला गया था। ट्रक को विश्रामपुर-इटको पथ से गुजरते हुये औरंगाबाद के रास्ते से बिहार जाना था। रास्ता भटकने की जानकारी मिलने पर चालक ट्रक को बैक करने लगा तो,ट्रक का पहिया नाली में चला गया और फंस गया। विश्रामपुर थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि ट्रक चालक व ट्रक मालिक सहित कई अन्य अज्ञात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज करते हुये अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.