विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की

सच खबर,मेदिनीनगरः विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल पलामू के मेदनीनगर नगर टीम के द्वारा ष्शहीद दिवसष् पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया गया। शहीद भगत सिंह चौक पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के नगर टीम के सम्मानित कार्यकर्ताओं के द्वारा विश्व हिंदू परिषद पलामू जिला मंत्री सूबेदार दामोदर मिश्र के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम सभी सम्मानित सदस्यों के द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह के प्रतिमा पर बारी बारी से माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात, दो मिनट का मौन रख कर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला मंत्री सूबेदार दामोदर मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि चाहे अंग्रेज पदाधिकारी सांडर्स की हत्या हो, चाहे असेंबली में बम फेंकने की घटना, भगत सिंह के साथी उन्हे इस कार्य के लिए पहले आगे भेजना नही चाहते थे,लेकिन भगत सिंह अपने उद्देश्य के प्रति इतना संकल्पित थे कि उन्होंने इन कार्यों के लिए अपने आप को स्वयं आगे बढ़ाया। असेंबली में बम फेंकने के बाद और मुकदमे के दौरान उन्होंन अपनी पैरवी कम और अपने विचारधारा का प्रचार-प्रसार ज्यादा किया। श्रद्धांजलि सभा में जिला सह मंत्री अमित तिवारी और बजरंग दल के नगर संयोजक संदीप कुमार गुप्ता ने भी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय,वंदे मातरम, और जय श्री राम आदि नारों से गुंजायमान होता रहा। मौके पर जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री अमित तिवारी, बालोपासना सह प्रमुख विकाश कुमार कश्यप, जिला प्रवर्तन प्रमुख सावन हिंदू, नगर बजरंग दल संयोजक श्री संदीप कुमार गुप्ता, नगर सह संयोजक दीपक कुमार, दिलीप गिरी, संजीव कुमार बंटी, प्रकाश कुमार, धीरज कुमार, गणेश कुमार, अभिषेक सिंह, सोनू कुमार इत्यादि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *