दंगा करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम बीजेपी करेगी

नवादाः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को नवादा में थे। यहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे। अमित शाह ने नवादा से सासाराम की जनता से माफी मांगी। अमित शाह ने कहा कि अगली बार बिहार आऊंगा तो सासाराम जरूर आऊंगा। इस दौरान अमित शाह ने ठ।क् की बात कर साफ-साफ संदेश दे दिया कि 2024 की बीजेपी की रणनीति क्या है। सासाराम की जनता से कहना चाहता हूं कि जल्द ही हम आएंगे और सासाराम में महान सम्राट अशोक की स्मृति में सम्मेलन करेंगे। अमित शाह ने आगे कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि सासाराम में जल्द शांति की स्थापाना हो। अमित शाह ने कहा कि हिंसा के बारे में राज्यपाल से बात की तो ललन सिंह बुरा मान गए। अमित शाह ने कहा कि सरकार से कहने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि उनसे कहना चाहता हूं कि मैं इस देश का गृह मंत्री हूं, बिहार भी इसी देश का हिस्सा है। आप शांति व्यवस्था नहीं संभाल पाए तो इसलिए हमें चिंता करनी पड़ती है। अमित शाह ने आगे कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार बुरी नीयत और बुरी नीति की सरकार है। अमित शाह ने नवादा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक बात स्पष्ट कर देता हूं कि चुनाव के परिणामों के बाद नीतीश कुमार और ललन सिंह को बीजेपी में वापस नहीं लिया जाएगा। नीतीश बाबू और ललन बाबू के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने आपने अपने जीवन में कई पार्टियां बदली हैं। कई लोगों को धोखा दिया है। लेकिन जिस यूपीए में लालू के साथ आप गए हैं, उसने बिहार को क्या दिया? अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी, टीएमसी अयोध्या में श्री राम का मंदिर बनने का विरोध करते थे। पीएम मोदी ने एक दिन श्री राम मंदिर का शिलान्यास कर दिया और आसमान से भी ऊंचा राम मंदिर बनने की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि आज समग्र बिहार चिंता कर रहा है। बिहारशरीफ में आग लगी है, सासाराम में आग लगी है। 2024 में मोदी जी को पूर्ण बहुमत दीजिए और 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बनाइये। इन दंगा करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम बीजेपी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *