सच खबर, मेदिनीनगरःपलामू सांसद विष्णु दयाल राम के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप कोरोना कालखंड के बाद पहली बार बंशीधर महोत्सव का आयोजन आगामी 8 एवं 9 अप्रैल को होना सुनिश्चित हुआ है। जिसका उद्घाटन केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे। इस महोत्सव में मेदिनीनगर पलामू वासियों को शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र वितरण मेदिनीनगर हेतु मुख्य बाजार में वाराणसी से आए राधे कृष्ण स्वरूप (राजा एवं रिशु) तरसा ढोल बजाते हुए कलाकारों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ सांसद ने आज स्वयं किया।
इस मौके पर पलामू सांसद बीडी राम ने कहा कि गढ़वा जिले के अनुमंडल मुख्यालय श्री बंशीधर नगर स्थित श्री बंशीधर मंदिर एक ऐतिहासिक धरोहर है। इस मंदिर में 32 मन यानी 1280 किलोग्राम शुद्ध सोने से निर्मित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ वाराणसी से मंगाया गया अष्टधातु का मां राधिका की प्रतिमा स्थापित है। झारखंड, छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश के संगम स्थल पर श्री बंशीधर मंदिर बांकी नदी के किनारे अवस्थित है। श्रीकृष्ण की यह अद्भुत प्रतिमा जमीन में करीब 5 फीट गड़े शेषनाग के फन पर निर्मित 24 पंखुड़ियों वाले विशाल कमल पुष्प पर विराजमान है।
श्रीकृष्ण की आदमकद प्रतिमा करीब साढ़े चार फीट की है। नगर उंटारी राजपरिवार के संरक्षण में यह मंदिर देश व विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
वहीं स्थानीय लोगों के लिए आस्था व विश्वास का केंद्र बना हुआ है। मेरे अथक प्रयासों से हर वर्ष यहां श्री बंशीधर महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कोविड-19 को लेकर पिछले वर्ष से श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन नहीं हो पा रहा है। इसके कारण श्री कृष्ण भक्तों में मायूसी भी है।मेरे काफी प्रयासों के बाद इस वर्ष पुनरू, बंशीधर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिससे पलामू संसदीय क्षेत्र में काफी खुशी का माहौल है। मैं पूरेभि पलामू वासियों को इस बंशीधर महोत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित ईकर रहा हूं।
आमंत्रणपत्र वितरण कार्यक्रम में श्याम नारायण दुबे अरुणा संकर मंगल सिंह विपिन सिंह प्रेम सिंह परशुराम ओझा अमित तिवारी नरेंद्र पांडे अविनाश वर्मा मुरारी पांडे विजय ओझा शिव कुमार मिश्रा सोमेश सिंह ईश्वर पांडे संजय कुमार संजय गुप्ता विशाल दुबे अभिषेक चौरसिया जय दुबे शुभक तिवारी ज्योति पांडे अरुण सिंह स्वेतांग गर्ग छोटू सिन्हा सुनील पांडे जवाहर चंद्रवंशी सिकंदर चौधरी भोला पाण्डेय मनीष तिवारी राघवेंद्र तिवारी अमित आनंद संदीप दास आनंद सिंह सुशील सिंह रिंकू दुबे पंकज शर्मा किशन मकड़िया सरवन गुप्ता राजेश गुप्ता मनोहर कुमार लाली रूपा सिंह रीना किशोर सीटू गुप्ता सुनीता सिंह सुमन गुप्ता आनंद किशोर तिवारी अमर मिश्रा पंकज निराला विवेक चौबे वासु कुमार शुभम राज सूरज कुमार संतु चंद्रवंशी रंजन वर्मा धीरज गुप्ता संजय प्रजापति शशि भूषण मिश्रा राजकुमार वर्मा एवं संजय वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्तागण शामिल किशोर पाण्डेय भी हुए।