ट्रक-पिकअप में भिड़ंत, एक परिवार के पांच लोगों की मौतः तीन गंभीर हालत में हिसार रेफर

सादुलपुरः सालासर बालाजी के दर्शन कर हरियाणा लौट रहे एक परिवार के 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।देर रात हुए एक्सीडेंट के बाद यहां लंबा जाम लग गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
घायलों को राजकीय रेफरल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से 3 घायलों को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया गया। हादसा चूरू जिले के सादुलपुर थाना इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार हरियाणा के हिसार जिले के सिहाड़वा गांव का एक परिवार सालासर बालाजी के धोक लगाने आया था। बालाजी के धोक लगाने के बाद देर रात को परिवार के लोग पिकअप से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान राजगढ़-चूरू हाईवे पर रतनपुरा गांव के पास शनिवार रात करीब 1 बजे ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए और परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में पिकअप सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल है, जबकि 3 घायलों को हिसार रेफर किया गया है। हादसे में पिकअप सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल है, जबकि 3 घायलों को हिसार रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *