चैती दुर्गापूजा विसर्जन जुलूस में पथराव किए जाने के बाद बवाल

साहिबगंजः संथाल परगना के साहिबगंज जिले में शनिवार की शाम चैती दुर्गापूजा विसर्जन जुलूस में पथराव किए जाने के बाद जमकर बवाल हुआ। दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी से अफरातफरी का माहौल बन गया। इलाके के दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी। वहीं मौके पर खड़ी एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया गया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस की ओर से बल प्रयोग किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पत्थरबाजी की यह घटना चौती दुर्गा विसर्जन जुलूस का कृइसी पथराव में सदर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे भी घायल हुए हैं। जबकि घटना के संबंध में दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि विसर्जन जुलूस जब जा रही थी तभी कुछ लोग आसपास की दुकानों और घरों में तोड़फोड़ करने लगे। ष्णनगर से गुजरने के दौरान हुई। घटना लगभग सात से आठ बजे के बीच की है। चैती दुर्गा पूजा कमेटी के मुताबिक विसर्जन जुलूस जब कृष्णनगर बड़ी दुर्गा मंदिर के पास से गुजर रही थी तभी जुलूस पर अचानक पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए पथराव की वजह से मौके पर भगदड़ मच गई। इस पथराव के कारण जुलूस में चल रहे प्रशासन के लोगों के अलावा पूजा कमेटी के भी कई सदस्य घायल हुए हैं। इसी पथराव में सदर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे भी घायल हुए हैं। जबकि घटना के संबंध में दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि विसर्जन जुलूस जब जा रही थी तभी कुछ लोग आसपास की दुकानों और घरों में तोड़फोड़ करने लगे। वहीं एक दुकान के पास खड़ी स्कूटी को भी आग के हवाले कर दिया गया। तोड़फोड़ किए जाने के बाद माहौल बिगड़ा। घटना के बाद जुलूस उसी जगह पर रूकी रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसी रामनिवास यादव व एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीओ राहुलजी आनंदजी व एसडीपीओ राजेंद्र दुबे पहले से ही जुलूस के साथ थे। जैप के जवानों के अलावा जिले के सभी थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। तमाम पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर कैंप कर रहे थे। स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कृष्णनगर मेन रोड व आसपास की गली में हर तरफ ईंट-पत्थर बिखरे पड़े थे। प्रशासन की पहल के बाद रात करीब पौने नौ बजे विसर्जन जुलूस ने गंगा घाट के लिए भेजा गया।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बल अब भी मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम जब पुलिस प्रशासन के आने के बाद भी पथराव किया गया था। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि रात तकरीबन साढ़े 9 बजे प्रतिमा विसर्जन करा दिया गया है। घटना के दोषियों को चिह्नित किया जा रहा है। जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *