सच खबर, मेदिनीनगरः स्थानीय कचहरी परिसर में पलामू विकलांग संघ की मासिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व के लिए गए निर्णय और प्रस्ताव पर चर्चा हुई और उस पर कितना विकास हुआ है और कितना कार्य किया गया है । इस पर उपस्थित सदस्यों ने अपनी बात बैठक में रखी। इस बैठक में सदस्यों की सदस्यता शुल्क उनके दायित्व और संघ के सभी दस्तावेज को नियमित करने और संघ का विस्तार करने का प्रस्ताव लाया गया, जिस पर सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से अपनी सहमति दी। साथ ही यह भी तय हुआ कि संघ की बैठक प्रत्येक माह में दो बार होगी, जो सदस्य उपस्थित नहीं होंगे ;उनसे कारण भी पूछा जाएगा। इसके अलावा पलामू विकलांग संघ ने तय किया कि तीन अप्रैल को जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी से मिला जाएगा और उन्हें पलामू दिव्यांग आवासीय विद्यालय को पुनः खुलवाने के लिए राज्य सरकार से सहयोग करने के लिए अनुरोध किया जायेगा।