सच खबर, मनातूः रविवार तीन अ्रप्रैल को मनातू प्रखंड के चक ग्राम पंचायत भवन मे आयोजित बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षा विभाग के प्रदेश चेयरमैन श्याम नारायण सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार अडानी मामले जिस तरह बेबस दिखाई दे रही है । मानो एक उद्योगपति के इशारे पर ही देश चल रही है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार के एजेंडे मे बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई नहीं बल्कि बीजेपी और उनके नेताओं का पहला लक्ष्य सरकारी निकायों को उद्योगपतियों को सौंपने का है। अडानी मामले श्री राहुल गांधी जी के द्वारा जेपीसी मांग के बाद कार्रवाई अडानी पर ना करके बौखलाई भाजपा लगातार राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए झूठा केस बनाकर कार्यवाही करने का काम कर रही है जिससे साफ दिखाई दे रहा है की केंद्र सरकार एक उद्योगपति को बचाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में सुधीर सिंह, गणेश रवि, विद्यानंद पाठक, विजय यादव अर्जुन यादव तौकीर अंसारी मुस्ताक अंसारी शहाबुद्दीन अंसारी सुरेश यादव सरजू प्रसाद चंद्रदेव राम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।