सच खबर,मेदिनीनगरःआगामी 22 अप्रैल को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में डीजे नहीं बजाया जाएगा।डीजे के बदले कर्णप्रिय साउंड का प्रयोग किया जाएगा।उपरोक्त निर्णय रविवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी की बैठक में ली गई।बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय संरक्षक विवेकानंद त्रिपाठी(वार्ड पार्षद) ने की जबकि संचालन यशवंत तिवारी ने किया।बैठक में कहा गया कि जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।इसके तहत टीम बनाकर युवा वाहिनी प्रत्येक गांव का भ्रमण करेगी। बैठक लिए गए निर्णयानुसार जीवंत झांकी,तरसा व पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। बैठक में युवा वाहिनी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन तिवारी,संजय मिश्रा,बिजू बाबा,प्रदेश संरक्षक आशीष भारद्वाज,प्रदेश कार्यालय प्रभारी ज्ञानेश तिवारी,प्रमंडलीय संरक्षक प्रदीप दूबे,राकेश पांडेय,किशोर दूबे,अजय शुक्ला,प्रवीण पाठक, प्रमंडलीय, प्रभारी पंडित चंदन तिवारी प्रमंडलीय अध्यक्ष लल्लू पांडेय,महासचिव बबल पांडेय,जिलाध्यक्ष पंडित विकास दूबे, जिला उपाध्यक्ष विक्रांत त्रिपाठी,राधेश्याम तिवारी,दिलीप तिवारी,मनीष तिवारी,राकेश तिवारी,शशि राय,मनीष तिवारी,मिथलेश दूबे,परितोष पांडेय व आशीष दूबे के साथ कई सदस्य मौजूद थे।