मिशन समृद्धि संस्था द्वारा शनि मंदिर में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया

सच खबर, मेदिनीनगरः अंबेडकर पार्क के सामने दोना पत्तल दातून बेचने वालों और शनि मंदिर में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया। नर की सेवा नारायण की सेवा का भाव लिए यह संस्था यहां के आदरणीय नागरिकों के सहयोग से लगातार रोटी सब्जी कपड़ों का वितरण करती चली आ रही है। इस कार्य में अनेक कठिनाइयों के बावजूद भी सशक्त टीम की कार्यशैली द्वारा नेक काम होता चला आ रहा है। कभी-कभी सदस्यों की कमी हो जाने से स्वाभाविक है कि भोजन की भी कमी हो जाती है लेकिन इसकी पूर्ति भी सदस्यों द्वारा हो जाती है।मिशन समृद्धि संस्था के इस कार्य से समाज में अच्छा संदेश भी प्रस्फुटित हुआ है जिसका उदाहरण है लोगों का उदारता पूर्वक इस कार्य में सहयोग देना।यह संस्था भोजन देने वाले परिवारों का अभिनंदन करती है तथा अहिल्या गिरी बैजन्ती गुप्ता वीणा गुप्ता बेबी पाण्डेय धीरेन्द्र पाण्डेय शैलेन्द्र सिंह ऋषि कुमार शिल्पी गोस्वामी का आभार व्यक्त करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *