रघुवर दास ने जिस तरह से फूट डालो राज करो नीति के तहत दौरा किया है,  यह बेहद ही निराशाजनक: सन्नू सिद्दकी

सच .खबर, मेदिनीनगरः झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला सचिव सन्नू सिद्धिकी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास ने जिस तरह से अपने फूट डालो राज करो नीति के तहत दौरा किया है।  ये बेहद ही निराशाजनक है। 1857 के अमर क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडेय जी को मूर्ति का उदघाटन तो उन्होंने जरूर किया, लेकिन उनके जीवन से प्रेरणा नहीं ले पाए। शहीद मंगल पांडेय जी ने देश को अंग्रेजों की नीति के खिलाफ एकजुट किया था। आज भी इतिहास गौरवपूर्ण तरीके से उन्हें याद करता है, क्योंकि उन्होंने तब हिंदू -मुस्लिम के भाईचारे को टूटने से बचाते हुए सबके दिलों में क्रांति की अलख जगाई थी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जी 1857 के क्रांतिकारी शहीद नीलांबर-पीताम्बर की धरती पर लोगों को बांट रहे हैं, दंगा में पीड़ित एक समुदाय ही उन्हें नजर आया, जबकि कादरी मुहल्ला में अजीज अंसारी का जायलो गाड़ी जला दिया गया।इसी मोहल्ला में अनवर अंसारी और कलाम अंसारी का घर जला दिया गया।  फिरोज अंसारी का अटिका कार तोड़ा गया, रामजनकी मंदिर के पास मेराज पान दुकान को जलाया गया।शमशु अंसारी का दुकान जला लोहरसी रोड में इजराइल डीलर का दुकान जलाया गया, ये लोग दंगा में पीड़ित लोग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *