सच खबर, मेदिनीनगरः रामनवमी की सफल शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आम आदमी पार्टी पलामू के कार्यकर्ताओं ने पलामू उपायुक्त को पुटूस फूल का पौधा देखकर सम्मानित किया। उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त से मिलकर उन्हें बधाई दी। साथ ही आपसी सौहार्द्र और भाईचारे को कायम बनाए रखने के लिए को उन्हें धन्यवाद दिया। श्री किशोर ने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी एवं रामनवमी जनरल अध्यक्ष पलामू वासी सहित तमाम लोगों का प्रयास से रामनवमी पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया। गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रख पलामूवासियों ने एक मिसाल कायम की है। श्री किशोर बच्चन ने पलामू वासियों सहित तमाम प्रशासनिक पदाधिकारियों, रामनवमी जनरल अध्यक्ष, राम भक्तों सहित मुहर्रम इंतजामिया कमिटी अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित तमाम छोटे-बड़े सामाजिक संगठनों जिन्होंने रामनवमी में लोगों की सेवा भाव से जुड़ कर लोगों की सेवा करने को भी बधाई दी है। साथ ही कहा कि हमारे नगर निगम के सफाई कर्मी छठ पर्व त्यौहार जैसे व्यस्ततम समय में भी पर्व से पहले और पर्व के दिन भी और पर्व के बाद शहर को साफ सुथरा बनाए रखने में अपना योगदान दिया मैं सभी का का आभार व्यक्त करता हूं कार्यकारी सचिव सुधीर कुमार ने पलामू वासियों से अपील की किइसी तरह से आप सभी भाईचारे को कायम रखें। आपसी सौहार्द्र हमेशा बना रहे; य़ही हमारे पलामू की पहचान है। सम्मान करने वालों में आप नेता सुधीर कुमार, कौशल किशोर बच्चन मसरूर अहमद, अरुण वर्मा, मुकेश कुमार, प्रो जगन्नाथ प्रसाद ,मुन्ना कुमार, राकेश तिवारी, शशिकांत तिवारी लव तिवारी, रवि रंजन, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।