चतरा में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, पांच नक्सली मारे गए

चतराः चतरा जिले से सटे पलामू सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। चतरा में सोमवार को मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें से 2 पर 25-25 लाख का इनाम था। वहीं 2 पर 5-5 लाख का इनाम था। मौके से 2 एके 47 भी बरामद हुई है। इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने पलामू-चतरा सीमा पर लावालौंग थाना क्षेत्र में माओवादियों खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस अभियान में सीआरपीएफ 190, कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ- साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया गया था। एंटी नक्सल अभियान के दौरान लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने पांच माओवादियों को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में आधा दर्जन अन्य माओवादियों को गोली लगने की भी सूचना है। मुठभेड़ के दौरान मौके से सुरक्षाबलों ने माओवादियों का भारी मात्रा में हथियार और नक्सल सामान भी बरामद किया है। एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि अभियान के दौरान जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है और हथियार बरामद किया गया है। मुठभेड़ लातेहार, पलामू और चतरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र लावालौंग के रीमी गांव के पास हुई। इस मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्ली मारा गया है। गौतम पासवान लातेहार ,पलामू और चतरा जिले में सक्रिय था। तीन सब जोनल कमांडर नंदु, अमर गंझु और संजीव भुइंया ढेर हुआ है।मुठभेड़ सुबह करीब 9 बजे कोबरा 203 की टीम और नक्सलियों के बीच हुई। मारे गए नक्सलियों में दो सैक मेंबर और तीन सब जोनल कमांडर हैं। सब जोनल कमांडर पर पांच-पांच लाख का इनाम था। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सुरक्षा बलों ने पलामू-चतरा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया गया था। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *