सच खबर, महुआडांड़ः महुआडांड़ झारखंड में कई पर्यटन स्थल है। इनमें नेतरहाट राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। यहां दूर-दराज से लोग आते है। झारखंड सरकार द्वारा नेतरहाट को बेहतर बनाने का पहल की जा रही है। नेतरहाट स्थित सनसेट पॉइंट में कई सुविधाएं बहाल की गई है। बता दें कि नेतरहाट से 8 किलोमीटर दूर पहाड़ों पर खूबसूरत वादियों में सनसेट पॉइंट है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आने वाले दिनों में बनरी सनसेट पॉइंट तक रोपवे बनाने की भी योजना है। इसके लिए पर्यटन निदेशालय द्वारा फिजिबिलिटी जांच और डीपीआर तैयार करने का टेंडर निकाला गया है। मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन निदेशालय द्वारा बनाए गए फीजिबिलिटी जांच में सब कुछ सही होने के बाद रोपवे बनने का कार्य शुरू किया जाएगा। उसके लिए वन विभाग की भूमि उपलब्ध करानी होगी। वहीं नेतरहाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोध फॉल, सुग्गा बांध नेतरहाट व बेतला के बीच बस चलाने की योजना झारखंड पर्यटन विकास निगम रांची पर भी विचार किया जा रहा है। नेतरहाट में पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चार करोड़ 14 लाख 66 हजार की योजना की मंजूरी दी गई है। इन पैसे से नेतरहाट में कॉटेज और कैफिटेरिया एरिया का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही नैना जलप्रपात और सनराइज प्वाइंट पर इको पर्यटन विकास करने बेतला नेशनल पार्क पर कॉटेज और कैफिटेरिया निर्माण किया जाएगा