विकलांग संघ के प्रखंड स्तरीय कमिटी का विस्तार किया गया

सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू विकलांग संघ के जिला के निर्देश पर आज हैदरनगर प्रखंड में पलामू विकलांग संघ का प्रखंड स्तरीय कमिटी का विस्तार किया है, जिसकी अध्यक्षता भरत प्रजापति के द्वारा किया गया और पलामू विकलांग संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कुशवाहा की निगरानी में विकलांग भाई बहनों की सर्वसम्मति से हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में ललित नारायण राम को चुना गया है। उपाध्यक्ष सरोज देवी और सचिव पद पर कृष्णा राम, सह सचिव रमेश राम और को बनाया गया। , कोषाध्यक्ष कमलेश रजवार और उप कोषाध्यक्ष रीना देवी को बनाया गया, वहीं मीडिया प्रभारी बबलू कुमार सिंह बनाया गया है। पलामू विकलांग संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रखंड कमिटी बनाने से प्रखंड के विकलांग भाई-बहन संगठित होंगे और हमारा विकलांग समाज मजबूत होगा। वहीं, पर पलामू विकलांग संघ के सचिव रामपुकार सिंह ने कहा कि प्रखंड कमिटी बनने से हमारे विकलांग भाई-बहन कोई अपने अधिकारों से वंचित नहीं रहेंगे। कोषाध्यक्ष उमेश मेहता ने कहा कि प्रखंड में हो रहे विकलांग जनों के साथ भेद भाव कम होगा। इससे जागरूकता फैलेगी। बीरबल यादव ने कहा कि विकलांग जनों के सहयोग के सामर्थ लोग आगे आयेगे तो कोई भी व्यक्ति अपने आप को कमजोर नहीं महसूस करेंगे बैठक में उपस्थित सैकड़ों विकलांग भाई बहनों को संगठित किया गया। मौके पर मल्लू रजवार, सुदामा मेहता, अनिल यादव, अनीता देवी, प्रभा कुमारी सहित कई दिव्यांग उपस्थित थें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *