सच.खबर, महुआडांड़ः संत जेवियर्स महाविद्यालय, महुआडांड़ में सात दिवसीय श् जेवेरियन वीक श् का अयोजन किया गया है। आज पांचवा दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का अयोजन महाविद्यालय के एन एस एस यूथ रेड क्रॉस, सदर अस्पताल पलामू और महुआडांड़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य फादर डॉ एम के जोस , चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार खोलखो और संजीव रंजन ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित और प्रेरित करते हुए कहा की रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है, एक व्यक्ति ही दूसरे व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है। रक्तदान महादान है और यह मानव सेवा का एक उत्कृष्ट रूप है।
शिविर में प्रोफेसरों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और चालिस यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों के लिए विश्राम कक्ष तथा जलपान का भी व्यवस्था किया गया था। इस दौरान रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र और सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। डॉ. अमित खलखो ने रक्तदान के फायदे के बारे में विद्यार्थियों को बताया और कहा कि सभी सक्षम और स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। बहुत से जानलेवा बीमारियों के उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता होती है। हम सभी के द्वारा किए गए रक्तदान से ही उनकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने महाविद्यालय के इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजन करते रहने की सलाह दी।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य ने सदर अस्पताल पलामू और महुआडांड़ के चिकित्सा दल के सभी सदस्यों, प्रोफेसरों, शिक्षकेत्तर कर्मचारीयों और विद्यार्थियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उप प्राचार्य सिस्टर कैसलिन जुलियट, एनएसएस के कोऑर्डिनेटर मैक्सेंशियस कुजूर, संतोष कुमार चौबे, यशवंत राम, आनंद मोहन, सत्यम सोनी, संजीत विश्वकर्मा, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।