सच खबर,मेदिनीनगरः राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के पदाधिकारियों की टीम भगवान परशुराम के जनमोत्सव की तैयारी के लिए गांव का रुख ले रही है।इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में युवा वाहिनी रविवार को पांकी विधानसभा क्षेत्र में पहुँचा। सर्वप्रथम युवा वाहिनी ग्राम बलियारी में आयोजित श्री राम चरित मानस नवाह परायण यज्ञ में पहूँच कर मत्था टेका। इस दौरान इस पंचायत के मुखिया पायनियर पांडेय ने युवा वाहिनी के पदाधिकारियों का स्वागत किया।मुखिया पायनियर पांडेय नें भगवान परशुराम के जन्मोत्सव समारोह में अपनी पूर्ण भागेदारी के लिए युवा वाहिनी को आश्वस्त किया। युवा वाहिनी की टीम इसके बाद जामुनडीह पंचायत पहुँच कर मुखिया कृष्णकांत चौबे के नेतृत्व जामुनडीह के परशुराम वंशजों के साथ बैठक की। बैठक में युवा वाहिनी के द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।