सोनरे नदी पर धुलाई घाट का पांकी मध्य जिला पार्षद खुशबू कुमारी ने किया शिलान्यास

सच खबर, पांकीः पांकी प्रखंड के पांकी मध्य जिला पार्षद क्षेत्र में ग्राम बसडीहा के सूर्य मन्दिर स्थित सोनरे नदी घाट पे गुरुवार को मध्य जिप सदस्य खुशबू कुमारी ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया धुलाई घाट का शिलान्यास किया। मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि यह ग्रामीणों की बहुत पुरानी मांग थी। इस मांग को आज पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा पूर्व में ग्रामीणों को नहाने एवं कपड़ा धोने में काफी दिक्कतें होती थी। उसकी समस्या को समझ कर यह स्नान धुलाई घाट बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे अनेकों काम जनता की करनी है। जैसे नाली, रोड, शेड, जैसे मूलभूत जरूरी सुविधाएं जिला से लड़कर काम ला कर पांकी क्षेत्र विकास कराने का काम करेंगे। साथ ही गांव चलो यात्रा में ग्रामीण क्षेत्र में आ रही समस्याओं को देखकर समस्या को निदान करने का काम कर रहे हैं। मौके पांकी मध्य जिला पार्षद खुशबू कुमारी, अमित कुमार, गुड्डू भुइयां, सोनू कुमार, रौशन कुमार विजय राम, आरबिंद भुईयां, अखिलेश कुमार, जितेंद्र राम सहित आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *