नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी कर अगराते है माननीय

सच खबर, मेदिनीनगरः मेदिनीनगर मे आये दिन सड़को पर जाम लगना शहर की नियती बन गई है। शहर के व्यस्तम चौक-चौराहे यहां तक अब गलियों-मोहल्लो की गलियां भी बच नही पा रही है। नारकीय स्थिति तो बाजार क्षेत्र की देखते ही बनती है। इसमे आम आदमी की क्या कहें। कई छोटे बड़े व्यवसायियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। और जब पलामू की दैनिक ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बताने का दावा करने वाले ट्रैफिक प्रभारी या जिला परिवहन कार्यालय पदाधिकारी के हाथों से भी शहर के ट्रैफिक व्यवस्था फिसल रही है और उसका मुख्य कारण है यहां के 90 प्रतिशत गाड़ी चालक ट्रैफिक नियम का पालन नही करते हैं। शहर थाना के सामने की सड़क पर ट्रैफिक नियम तोड़ने का प्रतिदिन नजारा देखने को मिलता हैै। यहां निगम ने गाड़ी खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल भी बना रखा है और उसके लिए मामूली रकम भी निर्धारित की है, लेकिन दो पहिया या चार पहिया चालक दस-बीस रूपये बचाने के लिए पार्किंग के दूसरी तरफ के सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ा कर देते हैं। जहां पंक्तिवत कई छोटे-छोटे दुकान कर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। इनके सामने गाड़ी खड़ी करने पर आये दिन दुकानदार और वाहन चालक के बीच तू-तू मैं-मैं भी होती रहती है, लेकिन मजाल है कि 20-20 लाख की गाड़ियों वाले 20 रूपये निगम को टैक्स देकर पार्किंग मे गाड़ी लगा दंे।शहर थाना के द्वारा अक्सर वाहन चेकिंग भी की जाती है, लेकिन मेदिनीनगर की यह नियती बन गई है कि आपसी जान-पहचान के आधार पर यहां कानून तोड़ने वालों को नहीं पकड़ा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *