रघुवर दास ने प्रेस वार्त्ता में हेमेंत सरकार को जमकर लताड़ा

विषेश संवाददाता, सच खबरः सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास हेमंत सोरेन सरकार पर जम कर बरसे। वे आज परिसदन भवन में प्रेसवार्ता में सरकार की कई नीतियों पर प्रहार किया। रघुवर दास पलामू,गढ़वा के विभिन्न कार्यक्रम मे शामिल होने के बाद आज एक प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्हांेने वर्तमान सरकार की कई नीतियों जिसमें प्रशासनिक विफलता के अलावे शैक्षणिक अराजकता, सामाजिक कटुता, योजनाओ की विफलता पूर्व के भाजपा सरकार द्वारा प्रारंभ की गई योजनाओं को बंद करने के लिए वर्तमान हेमंत सरकार को सीधे-सीधे दोषी ठहराया। साथ ही पूर्व की सरकार और वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों मंे कई अंतर को प्रेस के सामने रखा। रघुवर दास ने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल के विकास कार्य को वर्तमान सरकार ने ध्वस्त कर दिया है। इतना ही नहीं समाज में तुष्टिकरण से भी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। मैंने यहां तृतीय श्रेणी के रोजगार को स्थानीय स्तर पर जिला आधारित रिजर्व किया था, लेकिन इस सरकार की नियोजन नीति से बाहरी लोग भी झारखण्ड मे नौकरी मिलने लगेगी। अब तो यहां का मुख्यमंत्री खुद अपने नाम पर खनन लीज ले रहे हैं । भू-माफिया और खनन माफिया का यहां बोलबाला हो गया है। पलामू, गढ़वा में आवास योजना के लिए बालू नहीं मिल रहा है जबकि राज्य के बाहर यही बालू चोरी से जा रहा है। यहां आम आदमी असुरक्षित महसूस कर रहे है। गढ़वा के इनके मंत्री खुद खनन माफिया हैं। हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी घोषणा पत्र मे प्रतिवर्ष 5 लाख रोजगार देने की बात की थी और जो बेरोजगार रह भी जायेंगे उन्हें 5-7 हजार मासिक रोजगार भत्ता सहायता भी देने का वादा किया था। अब साढ़े तीन वर्ष बीत गयें है न रोजगार है न रोजगार भत्ता। रघुवर दास ने आग कहा कि उनके समय मे कनहर सोननदी का 1273 करोड़ का योजना प्रारंभ की गई थी जो अब बंद कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *