पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने की रघुवर दास से मुलाकात,डीलपलिप का पौधा भेंट किया

सच खबर, मेदिनीनगरः विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु वनराखी मूवमेंट के प्रणेता  पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पलामू प्रमंडल के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पर्यावरणविद श्री कौशल ने पर्यावरण धर्म के तहत नाइजीरिया के गेस्ट रूम में रखने वाले डीलपलिप के पौधा देकर मुलाकात को यादगार बनाया। श्री कौशल ने पर्यावरण के क्षेत्र में अपने द्वारा पिछले 56 वर्षाे से चलाए जा रहे अभियान की विस्तृत जानकारी रघुवर दास को दी। श्री जायसवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना काल के बाद देश के कई राज्यों में पर्यावरण धर्म और वन राखी मूवमेंट पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने अभी दक्षिण भारत में किये गए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए नेपाल,भूटान समेत हिमाचल उत्तराखंड में कार्यक्रम के आयोजन के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से राज्य में सुखाड़ की स्थिति पर भी चर्चा की।साथ ही यह भी कहा कि जन और जानवरों के लिए जल की मुक्कमल व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आदमी तो नल और चापाकल से अपनी प्यास बुझा लेंगख्े लेकिन वन्य प्राणियों की जान पानी के बगैर नहीं बच पाएगी।उन्होंने वन्य प्राणियों को जल संकट की विभीषिका से बचाने की अपील की। मौके पर उपस्थित छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने भी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बुके देकर मुलाकात की । इस अवसर पर भाजपा के पलामू प्रभारी विनय कुमार जायसवाल, विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह ,भाजपा प्रशिक्षण प्रदेश अध्यक्ष कुमार मनोज सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विजयानंद आनंद पाठक ,महापौर अरुणा शंकर, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर, वैश्य प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान शंकर, नागेंद्र पांडेय, नवल तुलस्यान, रिंकू दुबे, अरविंद गुप्ता, प्रेम कुमार, भाजपा महिला अध्यक्ष सीठु गुप्ता रामा पांडे समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *