प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी

नोएडाः पीएम नरेंद्र मोदी व प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के बाद पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया है।एक निजी चैनल के सीएफओ ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।नोएडा पुलिस ने तत्काल एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की है। सीनियर ऑफिसर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है जो मामले की जांच कर रही है। धमकी भरी ईमेल भेजने वाले युवक का नाम कार्तिक सिंह बताया जा रहा है। आरोपी की आईडी ेपदहीांतजपा 78107/हउंपस.बवउ है। इस मामले में थाना सेक्टर 20 में एफआइआर दर्ज की गई है। इस मामले में थाना सेक्टर 20 में आईपीसी की धारा 152।(1)(इ), 505(1)(इ), 506, 507 व 66 डी आईटी एक्ट में एफआइआर दर्ज की गई है। ईमेल एक निजी न्यूज चैनल के सीएफओ को भेजा गया है। सीईओ द्वारा दी गई शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *