सच खबर, चतराः समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, मत्स्य विभाग, सहकारिता, सांख्यिकी विभाग समेत अन्य विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट द्वारा कृषि विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं यथा किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना समेत अन्य योजनाओं की अघतन स्थिति की जानकारी दी गई। उक्त मौके पर कृषि पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बारे में बताया कि उक्त योजना के तहत वर्ष 2022-23 में कुल 350 हे० चतरा जिला जिला को प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध अब तक कुल 180.93 हे० में कृषकों को अच्छादित किया गया है। इस हेतु 246.91649 लाख रूपये का व्यय किया गया है। उपायुक्त ने आत्मा के अंतर्गत किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम यथा बीज वितरण, गोष्ठी, जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं अन्य किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्षमापक यंत्रों का अधिष्ठापन प्रखंड – कुन्दा, ईटखोरी, पत्थलगड़ा, टंडवा, हंटरगंज एवं मयूरहण्ड में कराया गया है। अगहनी द्रतु फसल सर्वेक्षण प्रतिवेदन निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, झारखण्ड, राँची को भेजी गई है। जन्म-मृत्यु निबंधन के जाली प्रमाण पत्र को रोकने हेतु जाँच की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पशुपालन विभाग से संचालित योजना मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम एवं सहकारिता विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की अघतन स्तिथि की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिय बैठक में मुख्य रूप से कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनूप कुमार, पशुपालन पदाधिकारी, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।