आठ अक्टूबर को झारखंड आंदोलनकारी नयी क्रांति की हुंकार भरेंगेः पुष्कर महतो

सच खबर, मेदिनीनगरः आज झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की एक बैठक टिकर टोली, डालटेनगंज स्थित झारखंड आंदोलनकारी शंकर प्रसाद चौधरी के आवास में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा डाल्टनगंज संयोजक मंडल गठन किया गया. संयोजक मंडल शंकर प्रसाद चौधरी विकेश शुक्ला, प्रदीप सिन्हा, दीनानाथ उरांव व तुलसी शुक्ला, राम नारायण राम सर्वसम्मति से चुने गए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनका रियों को बेहतर झारखंड बनाने के लिए एक और आंदोलन करने की आवश्यकता है। 8 अक्टूबर को रांची के मोराबादी मैदान में राज्य भर के आंदोलनकारी बड़ी संख्या में जुटेंगे और अपने मान-सम्मान पहचान अभिमान की रक्षा के लिए हुंकार भरेंगे.संयोजक भुवनेश्वर केवट ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को अपने अधिकारों एवं अस्तित्व की रक्षा के लिए मुखर होकर सामने आना होगा. अक्टूबर माह में झारखंड आंदोलनकारियों को अपनी चट्टानी एकता का परिचय देना होगा और केंद्र हो या राज्य की सरकार उनको आंख खोलना होगा जरूरत पड़ी तो झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा आर्थिक नाकेबंदी करने के लिए बाध्य होंगे. बैठक की अध्यक्षता करते हुए शंकर प्रसाद चौधरी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के लिए झारखंड आंदोलनकारी सम्मान विधियेक राज्य सरकार लाएं और सभी आंदोलनकारियों को जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी आंदोलनकारियों को समान रूप से मान-सम्मान पहचान पेंशन नियोजन दे। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य निर्माण के मूल्य के आधार पर झारखंड में विकास के मॉडल बने।जिला संयोजक विकेश शुक्ला ने कहा कि शीघ्र ही डाल्टनगंज जिला समिति की बैठक का आयोजन मुख्यालय में होगा. झारखंड आंदोलनकारी अब अपने मान-सम्मान पहचान स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे जरूरत पड़ी तो हम आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की जो बात करेगा झारखंड में वही राज्य करेगा। बैठक का संचालन प्रदीप कुमार सिन्हा ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *