सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू जिला मंे लैम्पस पैक्स को सीएससी सर्विसेज की ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला को आपरेटिव कार्यालय पलामू के सभा कक्ष में डीसीओ पलामू, अश्विनी ओझा एवं डीडीएम नाबार्ड, सालीन लकड़ा की अध्यक्षता में किया गया। सीएससी ई गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के स्टेट टीम के एसपीएम वशीम ईमाम, क्पहपचंल के सोन लाल साह, ग्रामीण ई स्टोर के प्रवीण कुमार, डिस्ट्रिक्ट टीम से डिस्ट्रिक्ट मैनेजर नागेंद्र कुमार एवं अरविंद कुमार, एजुकेशन कंसल्टेंट बिरेन्द्र कुमार , पलामू जिला के सभी पंचायत के लैम्पस पैक्स के सदस्य उपस्थित थे। कार्यशाला में लैम्पस पैक्स को सीएससी सेंटर के रूप में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, सर्विसेज की ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण जानकारी का प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीण ई स्टोर से किसी प्रोडक्ट को सर्च करने एव आर्डर करने एवं डिलिवरी की पूरी जानकारी स्टेट रिसोर्स पर्सन प्रवीण कुमार के द्वारा बताया गया। कार्यशाला में आधार आधारित भुगतान प्रणाली के तहत भुगतान करने की जानकारी सोने लाल शाह के द्वारा दी गई। जिला स्तर पर सभी लैम्पस पैक्स को रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट की जानकारी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के द्वारा दी गई।