सेवानिवृत लोको पायलट का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

सच खबर, बरवाडीहः बरवाडीह .प्रखंड के रेलवे क्लब में बुधवार को रेलवे की लोको पायलट के पद पर पदस्थापित विनोद मिश्रा, सी पी यादव, अशोक तिवारी की सेवानिवृत्त होने पर रेल लोको पायलट परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया .विदाई समारोह कार्यक्रम के आयोजन के पूर्व सेवानिवृत्त हुए तीनों लोकों पायलट को गाजे-बाजे के साथ बाबा चौक से रेलवे क्लब कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।  इस दौरान काफी संख्या में रेल अधिकारी और लोको पायलट, सहायक लोको पायलट मौजूद थे . कार्यक्रम स्थल पर तीनों सेवानिवृत्त हुए लोको पायलट को मौजूद अधिकारी और अन्य कर्मियों के द्वारा फूल माला, शॉल ,अंग वस्त्र समेत अन्य उपहार भेंट करके सम्मानित किया गया।  सेवानिवृत्त हो रहे मेल एक्सप्रेस के लोको पायलट विनोद मिश्रा ने कहा कि रेलवे की सेवा से रिटायर होना मेरे लिए काफी दुखद ह,ै क्योंकि रेलवे और उनके सभी कर्मी मेरे परिवार के सदस्य बन चुके थे जिन्हें छोड़ना काफी कठिन है .उन्होंने कहा कि बरवाडीह में रेलवे में सेवा देना मेरे जीवन का गौरवपूर्ण क्षण था, क्योंकि बरवाडीह मेरी जन्मस्थली के साथ-साथ कर्म स्थली ही बनी और आज यहां से सेवानिवृत्त होना भी हमेशा के लिए यादगार रहेगा। मौके पर एकसांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर वरीय अनुभाग अभियंता विवेकानंद बासु ,इंचार्ज एच कुमार ,चिप लोको इंस्पेक्टर बशीर अहमद,रणजीत सिंह राणा , चंदन कुमार ,ऋषि कुमार अमरकांत गौतम ,रामजी सिंह ,अमित कुमार मेहता, मनोज कुमार सिंह , अजय कुमार यादव, पीके सिंह, डी के सिंह समेत काफी सख्या में रेल कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *