झारखंड में कुल 19 आकांक्षी जिलों में गढ़वा जिला को 7वां और देष भर में 22वां स्थान प्राप्त हुआ

सच खबर, गढ़वाः आकांक्षी जिला को लेकर विभिन्न इंडिकेटर पर किए गए कार्यों की बुधवार 6 अप्रैल को मासिक परफारमेंस रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय के सभागार में समीक्षा बैठक किया। बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, न्यूट्रीशन एवं शिक्षा को लेकर निर्धारित विभिन्न इंडिकेटर की समीक्षा की गई। बैठक में एस्पिरेशनल डिस्टिक फेलो राम कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी आंकड़ा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले का रैंकिंग में सुधार हुआ है एवं झारखंड में कुल 19 आकांक्षी जिलों में गढ़वा जिला को 7वां स्थान प्राप्त हुआ है। साथ हीं देश के 112 आकांक्षी जिलों में गढ़वा जिला को 22वां स्थान प्राप्त हुआ है। उपायुक्त ने खुशी व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार निरंतर सभी इंडिकेटर को ध्यान में रखकर बेहतर कार्य करने हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में एएनसी रजिस्ट्रेशन, परसेंटेज ऑफ प्रेगनेंट वूमेन, सेक्स रेश्यो ऑफ बर्थ समेत अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने सोशल अवेयरनेस के माध्यम से लोगों को जागरूक करने को कहा। उपायुक्त ने शिक्षा को लेकर निर्धारित इंडिकेटर में हुए अच्छे कार्य की सराहना करते हुए इसमें निरंतरता बनाए रखने को कहा। इस बैठक में मुख्य रूप से निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन समेत मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ती, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार सिंह, एस्पिरेशनल डिस्टिक फेलो राम कुमार एवं सभी गांधी फेलो जयंती मिश्रा, दुर्गेश तिवारी, सत्यम प्रकाश एवं प्रियंका कुमारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *