सच खबर, मेदिनीनगरः झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के आदेशानुसार चार दिवसीय कार्यक्रम का आज चौथे दिन पलामू जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने मांडर टोल प्लाजा को जाम कर भारी विरोध प्रदर्शन किया।
पलामू जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परवेज अली मुन्ना खान अपने साथियों के साथ मांडर टोल प्लाजा पहुंचकर टोल को जाम करके राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में आज चार दिवसीय कार्यक्रम में सफलतापूर्वक टोल को बंद किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि संवैधानिक सरकार को गिराने की एक नई प्रथा शुरू की गई है, जिसका विरोध राहुल गांधी ने किया। .राहुल गांधी ने संसद में अडानी के मुद्दे पर जेपीसी के गठन की मांग की, तो उनको झूठा मुकदमा के तहत सदस्यता खत्म कर दी गई। हम राहुल गांधी के सिपाही और पूरी कांग्रेस परिवार ऐसा किसी हाल में होने नहीं देंगे इस मौके पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष परवेज अली मुन्ना खान ने कहा कि आज हमारे देश में लोकतंत्र अगर बच सकता है तो राहुल गांधी और कांग्रेस के विचारों से वरना इस देश में आरएसएस जैसी संप्रदायिक शक्तियां देश को तोड़ना चाह रही हैं, लेकिन हम लोग देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं. इस मौके पर ऋषिकेश सिंह,फहद खान, आफताब आलम, बंटी सिंह, साकेत सिंह, गुलाम नबी, नीतीश पासवान, जहींगीर अंसारी सहित सैंकड़ों यूवा कांग्रेसी मौजूद थे।