सच खबर, पांकीः पाकी प्रखंड के अंतर्गत सगालिम पंचायत के ग्राम परसिया मैं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह उद्घाटन कर्ता के रूप में सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे, पंचायत समिति सदस्य रीता देवी, पूर्व मुखिया प्रत्याशी परमिंदर कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे ने कहा कि संस्कृति कार्यक्रम करने से गांव में एकता और भाईचारा बढ़ता है तथा इस प्रकार के आयोजन होने से क्षेत्र के लोगों को एक दूसरे से मिलने का उनसे हाल-चाल जानने का मौका मिलता है । मैं अपनी ओर से पूरे संस्कृति कार्यक्रम की कमेटी को तथा संतोष जी को मैं धन्यवाद देता हूं, जो हमें इन्होंने चैनपुर से बुलाकर सम्मान दिया उसके लिए इन्हें में पुनः एक बार धन्यवाद देता हूं । मौके पर उपस्थित संतोष चंद्रवंशी, डॉ राकेश पासवान, उदय पासवान, रवि कुमार पप्पू कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।