सच खबर, मेदिनीनगरः आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नीति आयोग के पैरामीटर पर पलामू ने बेहतर प्रदर्शन किया है.फरवरी 2023 के डेल्टा रैंकिंग में 112 आकांक्षी जिलों में पलामू ने पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. इस सफलता के लिये उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने पलामू जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी है.उन्होंने इस संबंध में कहा कि बगैर टीम वर्क के यह कार्य संभव नहीं है.उन्होंने कहा कि फरवरी में जारी विभिन्न मानकों के अंक के मुताबिक पलामू को 2.902 डेल्टा स्कोर मिला है.ज्ञातव्य है कि देश के 112 पिछले जिलों को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत सामाजिक व आर्थिक स्थिति में तेज़ी से सुधार करना है जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्वास्थ्य, पोषण,शिक्षा,कृषि,मूलभूत सुविधाओं के विकास,कौशल विकास,जल संसाधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया गया हैं जिसके परिणाम स्वरूप नीति आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर फरवरी माह के ओवरऑल रेंक में पलामू जिला को दूसरा स्थान मिला. यह दर्शाता है कि जिले में स्वास्थ्य, पोषण,शिक्षा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और जिले वासी इससे लाभांवित हो रहे हैं.।