मिट्टी,पत्थर,कोयला,जल,जंगल ,जमीन व खान माफिया का पर्यावरण के साथ खिलवाड़, गंभीर चिंता का विषयः षत्रु

सच खबर, मेदिनीनगरः आज बिकुआ पाटन के ग्रामीणों द्वारा स्थानीय कचहरी प्रांगण मेदिनीनगर में क्रमिक भूख हड़ताल के दूसरे दिन झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने बिकुआ ग्राम में बन्दोंबस्ती से प्राप्त ग्रामीणों की जमीन पर ग्रामीण बसावट के नजदीक अवैध भट्ठा चलाकर मिट्टी प्रदूषण, जल प्रदूषण व वायु प्रदूषण की खूली छूट देनेवाले जिला प्रशासन की कड़ी आलोचना की और कहा है कि पूरे जिले में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के मानकों का खूला उल्लंघन करते हुए मिट्टी, पत्थर, कोयला, जल, जंगल , जमीन व खान माफिया पलामू के पर्यावरण के साथ भीषण खिलवाड़ कर रहे हैं,जो गंभीर चिंता का विषय है। सभा को सम्बोधित करते हुए जेकेएम अध्यक्ष ने कहा कि पलामू में माफियाओं व प्रशासनिक पदाधिकारियों के गठजोड़ द्वारा वन अधिनियम 1927 के साथ ही भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21,48,51(छ) व विस्फोटक अधिनियम 1884 का खूला उल्लंघन किया जा रहा है,जिस पर पलामू के मौनी बाबा बन चुके सांसद बीडी राम व सभी विधायक मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज आन्दोलन के दूसरे दिन भी प्रशासनिक अधिकारीयों ने हड़तालियों से मिलना जरूरी नहीं समझा है,जो उनकी उदासीनता को दर्शाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजीत सिंह व संचालन जितेन्द्र सिंह ने किया। रामसूरत मांझी, नारद मांझी, कलीम अंसारी, रामपति देवी, उदेश्वर भुईयां, चन्द्रदेव साल, राजेश्वर मांझी, संतोष मांझी आदि क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *